मिर्जापुर में वारदातः बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर वकील को सुलाई मौत की नींद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mirzapur Crime: यूपी के मिर्ज़ापुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने गोल मारकर वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रधान पति की हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. यह वारदात थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में हुई. यह घटना पास लगे cctv कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सुबह टहलने निकले थे रिंकू

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रधान पति राजीव सिंह उर्फ रिंकू सुबह-सुबह टहलने निकले थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे, जिसमें से एक ने टहल रहे रिंकू सिंह को देसी तमंचे से गोली मार दी. उन्हें बिल्कुल पास से गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

दुनिया में तेल संकट के बीच ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत के लिए खुला होर्मुज का गेट

Indian Ship In Hormuz: पश्चिम एशिया में बढ़ते रणनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर लगे...

More Articles Like This

Exit mobile version