मुरैना: देसी पटाखों में विस्फोट, गिरे मकान, चार महिलाओं की मौत, पांच घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुरैनाः मध्य प्रदेश में पटाखों को वजह से बड़ा हादसा हुआ है. यहां सोमवार की देर रात मुरैना के वीआईपी रोड इलाके में देशी पटाखों के तेज धमाके में एक मकान गिर गया. इसके पड़ोस के भी चार मकान गिर गए. इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत की खबर है, जबकि पांच लोग घायल हैं.

बताया गया है कि यह ब्लास्ट शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी निवासी मुंशी राठौर के मकान में हुआ. इसके आसपास के चार और मकान धराशाही हो गए. वैजयंती कुशवाहा और उसकी शादीशुदा 45 वर्षीय बेटी विमला कुशवाहा के शव मिल गए हैं.

पड़ोस में बना राकेश राठौर का मकान भी गिर गया है.उनकी पत्नी विद्या राठौड़, पड़ोस में रहने वाले वासुदेव राठौर की बहू पूजा राठौर भी पूरी तरह जमीदोंज मकान के मलबे में दब गई है. मौके पर देसी पटाखों के खोखे भी मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, राकेश राठौर के घर में रात 12 बजे के आसपास धमाका हुआ.

पास में रहने वाले आकाश राठौर ने बताया कि आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो बाहर धूल का गुबार था. घायल अवस्था में राकेश राठौर को निकाला गया. अन्य दो लोग भी घायल है, जबकि राकेश की पत्नी को मलबे से नहीं निकाला जा सका है. घर के आसपास देसी पटाखों के खोखे मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि धमाका पटाखों में ही हुआ है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

India Sugar Export: EU को 5,841 मीट्रिक टन चीनी निर्यात की मंजूरी, जानें क्या है सरकार का फैसला

India Sugar Export: भारत के चीनी निर्यातकों के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. वित्त वर्ष...

More Articles Like This