मॉस्कोः बम धमाके में हुई परमाणु सेना प्रमुख इगोर किरिलोव की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मॉस्कोः रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को एक बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके में परमाणु सुरक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत हो गई. इस घटना के सामने आने के बाद मॉस्को में हड़कंप मच गया है. रूसी एजेंसियां घटनाक्रम की जांच में जुट गई हैं. यह धमाका क्रेमलिन के करीब हुआ है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाया गया था बम
रूस की जांच कमेटी ने कहा कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बम को छिपाया गया था. मंगलवार को बम विस्फोट में परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी वरिष्ठ रूसी जनरल की मौत हो गई. लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख के पद पर तैनात थे.

धमाके में इगोर किरिलोव के साथी की भी हुई है मौत
रूसी एजेंसियों के अनुसार, जनरल इगोर किरिलोव की हत्या रियाजान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर की गई है. यह जगह क्रेमलिन से लगभग सात किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में पड़ती है. बम धमाके में इगोर किरिलोव के साथी की भी मौत हुई है.

फोटो में दिखे खून से सने दो शव
रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ प्रवेश द्वार और खून से सनी बर्फ में पड़े दो शव दिख रहे हैं.जांच एजेंसी बम धमाके की जांच में जुट गई है. रूस के रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक रक्षा सैनिकों को RKhBZ के तौर पर भी जाना जाता है. यह विशेष बल रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक संदूषण की स्थितियों में काम करते हैं.

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा
कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा कि सोमवार को यूक्रेनी अभियोजकों ने यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल पर किरिलोव की अनुपस्थिति में आरोप लगाया, लेकिन रूस ने इन आरोपों से इनकार कर दिया. ब्रिटेन ने अक्टूबर में किरिलोव और परमाणु सुरक्षा बलों पर दंगा नियंत्रण एजेंटों और युद्ध के मैदान में जहरीले चोकिंग एजेंट क्लोरोपिक्रिन के इस्तेमाल की कई रिपोर्टों के आधार पर प्रतिबंध लगाया था.

रूसी जांच समिति ने कहा कि रूसी संघ के सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक सुरक्षा बलों के प्रमुख इगोर किरिलोव और उनके सहायक की हत्या कर दी गई.

Latest News

रातभर बदलते हैं करवट? रोज करें मकरासन, तनाव और नींद की परेशानी से मिल सकती है राहत

Makarasana Benefits: आज की व्यस्त जीवनशैली में तनाव, थकान और अनियमित दिनचर्या का असर हमारी सेहत के साथ-साथ नींद...

More Articles Like This

Exit mobile version