MP: पेड़ से टकराई एम्बुलें, लगी आग, जिंदा जला चालक, मरीज को छोड़ लौट रहा था माइकल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ambulance Fire: मध्य प्रदेश से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां बालाघाट जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई. एक एम्बुलेंस आग का गोला बन गई. इस घटना में चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना परसवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

जिंदा जलकर चालक की हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट एंबुलेंस नागपुर से रात 2:00 बजे मरीज शिव प्रसाद को लेकर उसके घर चांदना आई थी. करीब एक घंटे आराम करने के बाद करीब 3:00 बजे चालक माइकल अन्ना एंबुलेंस लेकर निकल. इसी दौरान लगभग 4 बजे ग्राम कनई के पास कनई-खर्रा रोड पर चालक एम्बुलेंस से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई और कुछ ही मिनटों में उसमें भीषण आग लग गई.

चालक को बाहर निकलने का नहीं मिली मौका

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चालक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया और मौके पर जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

इस रूप में हुई मृतक की पहचान

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक चालक की पहचान माइकल अन्ना (56 वर्ष) के रूप में हुई. वह नागपुर के पुलिस थाना अजनी अंतर्गत कौसल्या नगर गली नंबर- 16 का निवासी था. पुलिस ने कॉल के माध्यम से माइकल की पत्नी रिजिना को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Postmortem Process: मौत के बाद कैसे होता है पोस्टमॉर्टम? जानिए शरीर के किन अंगों की होती है जांच

पोस्टमॉर्टम को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं. जानिए मौत के बाद पोस्टमॉर्टम की पूरी प्रक्रिया, किन अंगों की जांच होती है और यह कानूनी मामलों में क्यों जरूरी होता है.

More Articles Like This