MP: ग्वालियर में गैंगवार, दो पक्षों में तड़तड़ाई गोलियां, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्वालियर: मध्य प्रदेश से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां सोमवार की देर रात ग्वालियर में हजीरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर गैंगवार देखने को मिला. हजीरा के लाइन नंबर दो और एक में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई. इस घटना में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि हजीरा के लाइन नंबर दो और एक में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई. गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने भोला सिकरवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि कल्लू गंभीर रूप से घायल है. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक भोला सिकरवार के परिजनों का कहना है कि बंटी भदौरिया और उसके अन्य साथियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है.

अतिरिक्त एएसपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के पीछे इलाके के हिस्ट्रीशीटर बदमाश बंटी भदौरिया और उसके साथियों का हाथ है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बंटी भदौरिया का नाम सामने आया है. बंटी और उसके दो साथियों ने मिलकर भोला सिकरवार और कल्लू पर गोलीबारी की. भोला के पेट में और कल्लू के दाएं पैर में गोली लगी. पुलिस ने बताया कि यह गैंगवार शराब बेचने को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का परिणाम है.

पुलिस ने बताया कि बंटी भदौरिया और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास रहा है. हजीरा थाने में उनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. भोला सिकरवार पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे. एएसपी चंदानी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This

Exit mobile version