MP News: लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते महिला लिपिक को रंगे हाथ दबोचा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP News: एक महिला लिपिक को शिक्षक से रिश्वत लेना मंहगा पड़ा. लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

सहायक शिक्षिका ने दिया था शिकायती आवेदन
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शासकीय प्राथमिक पाठशाला पिपलिया पेंदे खां की सहायक शिक्षिका लिओलिना इक्का ने शिकायती आवेदन दिया था. इसमें शिक्षिका ने बताया कि वह अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त हो रही है. इससे पहले उनके पेंशन संबंधी सभी दस्तावेज जनवरी 2024 में संकुल केंद्र शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेडा भोपाल की वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा के पास जमा कराए थे.

मांग रही थी 50 हजार की रिश्वत
रानी शर्मा उनके कागजों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी. बातचीत में दोनों के बीच 25 हजार रुपए में सहमति बनी. दोनों के बीच पहले 15 हजार रुपए और बाद में बाकी राशि देने की बात तय हुई. इस शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्रवाई की. वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा को शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंग हाथ दबोच लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

06 March 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

06 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This