Mukhtar Ansari: सुपुर्द-ए-खाक किए गए मुख्तार अंसारी, हजारों लोग रहे मौजूद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mukhtar Ansari: पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान मुख्तार के परिवार, नाते-रिश्तेदारों के साथ ही हजारों लोग मौजूद रहे. चाहने वालों ने नम आंखों से मुख्तार अंसारी को अंतिम विदाई दी. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किब्रस्तान में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही.

मालूम हो कि यूपी के बांदा जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बीते गुरुवार देर रात तबियत खराब होने से मौत हो गई थी. शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, हार्ट अटैक से मुख्‍तार की हृदय गति रुक गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा के पोस्टमार्टम हाउस से माफिया मुख्तार अंसारी का शव एंबुलेंस से शुक्रवार की शाम 4:43 बजे बांदा से काफिले के साथ रवाना हुआ था, जो देर रात 1:15 बजे गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के दर्जी मोहल्ला में मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचा था. शव आते ही मुख्तार अंसारी के आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

Latest News

India Sugar Export: EU को 5,841 मीट्रिक टन चीनी निर्यात की मंजूरी, जानें क्या है सरकार का फैसला

India Sugar Export: भारत के चीनी निर्यातकों के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. वित्त वर्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version