Mukhtar Ansari: मुख्‍तार अंसारी का हुआ पोस्टमॉर्टम, शव ले जाने की तैयारी शुरू

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mukhtar Ansari Death News: यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई. परिवार के लोगों की तरफ से मिली सूचना के अनुसार, परिवार का गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद में काली बाग में पारिवारिक कब्रिस्तान है. वहीं पर मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इसकी तैयारी की जा रही है. उधर, शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है.

बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है. शव ले जाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस बुलाई गई है. अभी शव पोस्टमॉर्टम हाउस से बाहर नहीं निकाला गया है. ऐसा माना जा रहा है कि कागजी कार्रवाई चल रही है और इसे पूरा करने के बाद शव को बाहर निकाला जाएगा.

मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है. मुख्तार अंसारी का शव कहां ले जाया जाएगा, प्रशासन ने अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी है. गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह चर्चा थी कि मुख्तार का अंतिम संस्कार गाजीपुर के काली बाग स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा.

गजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी ने कहा…
गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का कहना है कि सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, पर्याप्त फोर्स की तैनाती और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है. हर कोई ड्यूटी पर है. जुमे की नमाज भी है, हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह शांतिपूर्ण माहौल में हो सके.

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version