Mumbai Accident: मुंबई में हादसे का शिकार हुई हाई स्पीड BMW, तीन लोगों की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai BMW Accident: मुंबई से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. आज सुबह हाई स्पीड बेकाबू BMW ब्रिज से नीचे गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. यह दुर्घटना मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जाने वाले रास्ते पर लाला कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास हुई.

कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार में जा रही BMW कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल इलाज के लिए मुंबई के नायर अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का गंभीर अवस्ता में इलाज चल रहा है.

नायर अस्पताल के CMO से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय शानय गज्जल को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया. वहीं 17 वर्षीय धीर्या सेठ की भी इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो चुकी थी.

इसके अलावा करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक को भी अस्पताल लाया गया था. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में करीब 20 वर्षीय एक अन्य अज्ञात युवक घायल हुआ है. उसे अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक हैं.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि BMW की रफ्तार कितनी थी और किस परिस्थिति में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. जांच के दौरान घटनास्थल की स्थिति, वाहन की हालत और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है. पुलिस दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों को जुटा रही है.

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This