मुंबईः मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार की जद में आए मजदूर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः शनिवार को मुंबई के कांदिवली इलाके में मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार की जद में आने से एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस हादसे में एक्ट्रेस और उनका चालक भी घायल हो गया.

घटना की जानकारी समता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने दी है. उन्होंने बताया कि जब उर्मिला कोठारे एक फिल्म की शूटिंग खत्म कर अपने घर लौट रही थीं, तभी ये दुर्घटना हुई.

एयरबैग खुलने से बाल-बाल बची एक्ट्रेस
पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मजदूर कांदिवली पूर्व में पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे मेट्रो रेल का काम कर रहे थे. दुर्घटना में एक्ट्रेस और उनका चालक भी घायल हो गए हालांकि, कार का एयरबैग सही समय पर खुलने की वजह से एक्ट्रेस और चालक को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, उर्मिला का चालक तेज रफ्तार से कार चला रहा था. तभी गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया.

Latest News

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत आज, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा उपाय

Ahoi Ashtami 2026: हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई...

More Articles Like This

Exit mobile version