Muzaffarnagar: सिपाही के सिर चढ़ी अंगूर की बेटी, शिक्षक पर चला दी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां एक सिपाही के सिर इस कदर अंगूर की बेटी चढ़ी कि उसने उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आए शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है.

उत्तर पुस्तिका की सुरक्षा के लिए शिक्षक के साथ थी सिपाही
बताया जा रहा है कि वाराणसी से मूल्यांकन के लिए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार 14 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं लेकर मुजफ्फरनगर जिले के लिए चले थे. सिपाही भी उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए साथ था. रविवार रात दो बजे वह एसडी इंटर कॉलेज के सामने कॉपियां लेकर खड़े थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर सिपाही से कहासुनी हो गई.

सिपाही ने नशे की हालत में कारबाइन से चलाई गोलियां
नशे की हालत में सिपाही ने कारबाइन से गोलियां चला दी. गोली लगने से शिक्षक की मौत हो गई. इस संबंध में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि शिक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक चंदौली जिले के बैरठ का रहने वाला था. सिपाही भी वाराणसी की पुलिस लाइन में ही तैनात था. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

नेपाल बाढ़ पर MEA ने दिया अपडेट, 288 भारतीयों से टूटा संपर्क, तिब्बत सीमा पर भी फंसे 200 नागरिक

Nepal Floods: बीते बुधवार को नेपाल में आए सैलाब ने पूरी तरह से तबाही मचा दी है. सैलाब की...

More Articles Like This

Exit mobile version