Nainital: बागेश्वर में खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nainital: उत्तराखंड भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां रविवार की सुबह बागेश्वर में दर्दनाक हादसा हुआ है. चिडंग के पास एक बेकाबू कार खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि चारों युवक पूजा के लिए गंगाजल लेने के लिए बागेश्वर आ रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, कार वड्यूड़ा सनेती (रीमा) से बागेश्वर आ रही थी. इसी दौरान चिडंग के पास सुबह करीब पांच बजे अनियंत्रित कार खाई में गिर गई. मृतकों में तीन युवक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.

Latest News

भारत के लिए बेहद खास रहने वाला है यह साल, ISRO चीफ ने बताया जल्द ही लॉन्च होगा गगनयान

Gaganyaan: इसरो जल्द ही अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन लॉन्च करेगा. भारत का बहुप्रतीक्षित गगनयान मिशन अब अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version