नेपालः भूकंप के झटकों से कांपी धरती, लोगों में मची खलबली, घरों से बाहर निकले

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Earthquake: नेपाल के कई हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके से धरती कांप उठी. पश्चिमी नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में 4.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया. झटके महसूस होते ही लोगों में खलबली मच गई. भयवश तमाम लोग घरों से बाहर निकल गए. भूकंप से हुए किसी नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग सेंटर के मुताबिक, अनुसार, भूकंप दोपहर 1.08 बजे के करीब महसूस किया गया. इस भूकंप का केंद्र बजहांग जिले के दंतोला इलाके में था.

मालूम हो कि बझंग जिला काठमांडू से लगभग 475 km पश्चिम में है. बताया जा रहा है कि पड़ोसी जिलों बाजुरा, बैतडी और दारचुला में भी झटके महसूस किए गए. झटके से हुए किसी नुकसान की तुरंत कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से बदलेंगे 12 राशियों के सितारे, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 30 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version