Nepal: काठमांडू जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 लोग थे सवार

Nepal: नेपाल से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. सोलुखुभु से काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता होने के बाद क्रैश हो गया. हेलीकॉप्टर में 6 लोगों के सवार होने की सूचना थी. बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे इस हेलीकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया था. इसके बाद से ही चॉपर की कोई जानकारी नहीं मिली थी.

अधिकारियों के अनुसार, मनांग एयर का हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हुआ है. त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रताप भानु तिवारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया था.

हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना भाकंजे गांव के लामजुरा स्थित चिहानडंडा के रहने वाले लोगों ने दी. स्थानीय निकाय के उपाध्यक्ष न्वांग ल्हाकपा शेरपा ने इसकी जानकारी आला-अधिकारियों की दी.

Latest News

अंडमान को पर्यटन की दृष्टि से सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए बनेगा विजन डाक्यूमेन्ट: डा. दिनेश शर्मा

Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version