नई दिल्लीः अरविंद केजरीवाल पर हमला, आप ने इस BJP नेता पर लगाया आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां विधानसभा में चुनाव प्रचार करते समय आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है. इस हमले की जानकारी आप सूत्रों ने देते हुए भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया है.

सूत्रों की माने तो, लोकल लोगों से भी प्रवेश वर्मा के गुंडों की झड़प हुई थी. स्थानीय लोगों ने भाजपा के गुंडों को भगाया. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल की गाड़ी के ऊपर एक पत्थर आता दिख रहा है.

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया और लिखा कि हार के डर से बौखलाई भाजपा ने अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला. भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें. बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी.

BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कही ये बात
आम आदमी पार्टी द्वारा अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमले के आरोप पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की गाड़ी बीजेपी के कार्यकर्ता को कुचलते हुए आगे बढ़ गई है. कार्यकर्ता का पैर टूट गया है और मैं उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज जा रहा हूं…यह बहुत शर्मनाक है…”

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version