New Delhi: लश्कर का आतंकी शब्बीर पुलिस के फंदे में, ISI के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से से बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है.

यह गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर पर एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा के एक नए मॉड्यूल को सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था.

गिरफ्तार आतंकी लश्कर के स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था. उसने कई जगह देश विरोधी पोस्टर चिपकाए थे. उसने ISI के इशारे पर मॉड्यूल बनाया था. फिलहाल स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है.

Latest News

कनाडा-EU के बीच संभावित समझौते पर भडके ट्रंप, बोले- अमेरिकी ह‍ितों के ख‍िलाफ डील की कीमत भारी टैर‍िफ होगी

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब कनाडा और यूरोपीय संघ (EU) के बीच संभावित संबन्धों पर सख्त हो गए...

More Articles Like This

Exit mobile version