नई टिहरी: हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जा रहा था केदारनाथ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Helicopter Emergency Landing: उत्तराखंड के नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ धाम जा रहा था. इसी बीच हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आने के चलते पायलट ने एहतियातन बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर कुछ समय तक बौराड़ी स्टेडियम में रुका रहा. इसके बाद हेलीकॉप्टर वहां से वापस देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हो गया. घटना के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई. हालांकि, तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This