Nigeria: लोकल पेय पीने से 48 लोगों की मौत, 100 से अधिक बीमार, पेय में मेथनॉल होने का संदेह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nigeria News: नाइजीरिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां ओंडो राज्य में संदिग्ध रूप से मेथनॉल मिला स्थानीय पेय का सेवन करने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारियों के अनुसार, पेय का सेवन करने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़े हैं और उनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है.

ओंडो पुलिस के प्रवक्ता अबायोमी जिमोह ने बताया

बृहस्पतिवार को ओंडो पुलिस के प्रवक्ता अबायोमी जिमोह ने बताया कि मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अरेस्ट लोगों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जिस पर संदिग्ध पेय तैयार करने का आरोप है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए इस पेय में मेथनॉल होने का संदेह है.

आरोपी फिलहाल जांच में पुलिस की मदद कर रहा है. अधिकारियों की ओर से पेय के नमूनों की जांच और घटना के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मेथनॉल एक जहरीला रासायनिक पदार्थ है, जिसे पीने से गंभीर विषाक्तता हो सकती है और अत्यधिक मात्रा में सेवन जानलेवा भी हो सकता है. ओंडो राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त बांजी अजाका ने बताया कि हाल के दिनों में ओडिग्बो और इरेले इलाकों में इस पेय का सेवन करने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित लोगों में से कई का इलाज किया जा रहा है.

प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि संदिग्ध पेय कहां तैयार किया गया और इसे कितने लोगों तक पहुंचाया गया था.  पुलिस ने मामले में अब तक 15 लोगों को अरेस्ट किया है. इनमें कथित तौर पर पेय बनाने वाला व्यक्ति भी शामिल है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पेय में संदिग्ध जहरीला पदार्थ कैसे मिला. अधिकारियों ने लोगों से ऐसे अपील की है कि स्थानीय पेय पदार्थों का सेवन करने से बचे.

Latest News

नमक जमीन पर गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु और ज्योतिष में क्या है मान्यता

नमक जमीन पर गिरना भारतीय घरों में अक्सर अशुभ माना जाता है. जानिए वास्तु और ज्योतिष में नमक का महत्व, इसे चंद्रमा और शुक्र से क्यों जोड़ा जाता है और गलती से नमक गिर जाए तो क्या करना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version