लॉचिंग के कुछ समय बाद उत्तर कोरिया की हाइपरसोनिक मिसाइल में हुआ विस्फोट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सियोलः बुधवार को उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया, लेकिन यह लॉचिंग के कुछ समय बाद हवा में ही फट गया. इस संबंध में दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइल को प्योंगयांग के पास से लांच किया गया था.

जापान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मिसाइल ने लगभग 100 किमी की ऊंचाई और 200 किमी से अधिक की दूरी तय की. दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के वरिष्ठ अधिकारियों ने लॉचिंग की निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन, शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया.

अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान ने कहा है कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले, उत्तर कोरिया ने 30 मई को भी एक मिसाइल का परीक्षण किया था. उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह दक्षिण कोरिया और जापान के साथ संयुक्त अभ्यास के लिए अमेरिकी विमानवाहक पोत की तैनाती की आलोचना की थी.

यह मिसाइल प्रक्षेपण कोरियाई युद्ध की शुरुआत की 74वीं वर्षगांठ के एक दिन बाद हुआ है. पिछले सप्ताह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक शिखर सम्मेलन में पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

ये भी पढ़ेः Terrorist Encounter in Doda: मुठभेड़ में सुरक्षाबल ने दो आतंकियों को किया ढेर

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version