अब बिना आईकार्ड नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश पर रोक, सीमा हैदर मामले के बाद बढ़ी चौकसी

बहराइचः सीमा हैदर मामले के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है. अब नेपाल से आवागमन के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. सीमा हैदर के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने के बाद बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाते हुए यह फैसला लिया गया है.

केंद्र सरकार से जो इनपुट मिले हैं, उसके अनुसार, बॉर्डर से कुछ अपराधी प्रवृत्ति या आईएसआई से जुड़े लोगों का आवागमन बढ़ रहा है. ऐसे में अब नेपाल आने-जाने वाले लोगों को अपना आधार कार्ड व दूसरे देश के लोगों को आवागमन के समय नागरिकता प्रमाण पत्र दिखाना होगा. इसके बाद ही उन्हें प्रवेश की इजाजत मिलेगा.

इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी के उप कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि बुधवार को एसएसबी जवानों ने सीमा पर लोगों की सघन चेकिंग की.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version