Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के 40-45 सैनिकों को किया ढेर, पाक आर्मी ने जारी किए अब तक ये 11 नाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान में आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया. भारत के इस हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय शहरों को टारगेट किया. भारत ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करते हुए पलटवार किया. भारत की ओर से किए गए हमलों में पाकिस्तान के 11 एयरबेस में भारी तबाही हुई है. इतना ही नहीं, इन हमलों में 40 से 45 पाकिस्तान जवान भी मारे गए. भारतीय सेना ने रविवार (11 मई) को इस बारे में जानकारी दी थी.

पाकिस्तानी सेना साध रखी थी चुप्पी, अब कबूला सच

भारत द्वारा किए गए  हमले में पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने पर पाकिस्तानी सेना ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब हमेशा झूठ बोलने वाली पाकिस्तानी सेना ने भी कबूल कर लिया है कि उसके सैनिक भारत के हमलों में ढेर हुए हैं. पाकिस्तान की सेना ने अब तक 11 सैनिकों के नाम बताए हैं, जो भारत के हमले का शिकार हुए हैं.

ये है मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के नाम

1.नायक अब्दुल रहमान

2.लांस नायक दिलावर खान

3.लांस नायक इकरामुल्ला

4.नाइक वकार ख़ालिद

5.सिपाही मुहम्मद अदील अकबर

6.सिपाही निसार

7.स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ

8.मुख्य तकनीशियन औरंगजेब

9.वरिष्ठ तकनीशियन नजीब

10.कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक

11.वरिष्ठ तकनीशियन मुबाशिर

Latest News

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, इन 8 शुभ चीजों की खरीदारी से भी घर में आती है सुख-समृद्धि

Dhanteras 2026: धनतेरस का पावन पर्व इस साल 6 नवंबर को मनाया जाएगा. दीपावली से पहले आने वाले इस...

More Articles Like This

Exit mobile version