Pakistan: पाकिस्तान में हादसा, पलटी बस, 11 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबादः पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां यात्रियों से भरी एक दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा पंजाब के फतेह जंग इलाके के पास हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

बहावलपुर से इस्लामाबाद जा रही थी बस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बहावलपुर से इस्लामाबाद जा रही एक बस अनियंत्रित होकर एम-14 मोटरवे पर पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही बचाव टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित बहावलपुर, वेहरी, शरकपुर और इस्लामाबाद के निवासी थे.

पुलिस महानिरीक्षक ने दिए जांच के आदेश
एएनआई ने जियो न्यूज के हवाले से बताया कि हादसे के बाद बचाव अधिकारियों ने कहा कि तीन महिलाओं सहित छह लोगों को बेनजीर भुट्टो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, एक अन्य घायल को इस्लामाबाद और जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इनका इलाज चल रहा है.

जियो न्यूज के अनुसार, मोटरवे पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई है. मोटरवे पुलिस महानिरीक्षक रिफ्फत मुख्तार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

Latest News

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, इन 8 शुभ चीजों की खरीदारी से भी घर में आती है सुख-समृद्धि

Dhanteras 2026: धनतेरस का पावन पर्व इस साल 6 नवंबर को मनाया जाएगा. दीपावली से पहले आने वाले इस...

More Articles Like This

Exit mobile version