पाकिस्तानः बलूचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने किया खान-ए-कलात के बेटे का अपहरण

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime in Pakistan: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बलूचिस्तान प्रांत में खान-ए-कलात सुलेमान खान दाऊद के बेटे प्रिंस मुहम्मद खान अहमदजई का तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ अपहरण कर लिया गया.

क्वेटा स्थित पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोमवार की रात खुजदार से कलात जाते समय राजमार्ग पर हथियारबंद लोगों ने प्रिंस अहमदजई के वाहन को रोक लिया.

इसके बाद हमलावर उन्हें और उनके साथ यात्रा कर रहे तीन बंदूकधारियों को अज्ञात स्थान पर ले गए. पुलिस अपहरण के मामले की जांच में जुटी है. खान-ए-कलात बलूचिस्तान के पूर्व कलात रियासत के शासकों की ऐतिहासिक उपाधि है. वर्तमान में खान सुलेमान दाऊद ब्रिटेन में रहते हैं. बलूचिस्तान में उनके परिवार का ऐतिहासिक महत्व है.

Latest News

UN में चर्चा के दौरान भिड़े अमेरिका और क्यूबा, दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच हुई तीखी बहस

New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका और क्यूबा के बीच लंबे समय से जारी तनाव मंगलवार को तीखी...

More Articles Like This