Pakistan: विमान में बच्चे का शव रखना ही भूल गए कर्मचारी, आहत माता-पिता का हंगामा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: कभी-कभी कुछ ऐसे मामले भी संज्ञान में आते है, जिसको जानकर हैरानी होती है. कुछ इसी तरह का अजीबोगरीब मामला पाकिस्तान से आ रहा है. दरअसल, इस्लामाबाद से स्कर्दू जा रहे पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के एक विमान के कर्मचारी 6 साल के बच्चे का शव विमान में रखना ही भूल गए, जबकि इस बात से अनजान माता-पिता ने उड़ान भर ली थी. जब माता-पिता स्कर्दू पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके बच्चे का शव इस्लामाबाद के हवाई अड्डे पर ही रह गया है, वह बिलखने लगे.

बच्चे को था ट्यूमर, बचाया नहीं जा सका
बताया गया है कि खारमांग जिले के कात्शी गांव का रहने वाला मुजतबा ट्यूमर से पीड़ित था. शुरुआत में उसका उपचार स्कर्दू में किया गया. बाद में उसे इलाज के लिए रावलपिंडी भेजा गया, जहां वह कई सप्ताह तक बेनजीर भुट्टो अस्पताल में भर्ती रहा. हालांकि, मुजतबा को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई.

दफनाने के लिए कात्शी लाना चाहते थे शव
बच्चे की मौत पर माता-पिता को गहरा सदमा लगा. वह बेटे के शव को दफनाने के लिए अपने गांव कात्शी लाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने पीआईए के विमान से यात्रा करने का निर्णय लिया, जो शुक्रवार को उड़ान भरने वाली थी. शुक्रवार को माता-पिता अपने बेटे का शव लेकर हवाई अड्डे पर पहुंचे. उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं.
मृत बच्चे के एक रिश्तेदार इब्राहिम असदी ने बताया कि परिवार के सुबह नौ बजे के निर्धारित प्रस्थान में देरी हुई, जिससे उनका प्रस्थान दोपहर एक बजे तक बढ़ गया. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस देरी के बीच एक कर्मचारियों से गंभीर गलती हुई है. एक ऐसी गलती जो स्कर्दू पहुंचने पर उन्हें तोड़कर रख देगी.

फूट-फूटकर रोए माता-पिता
स्कर्दू हवाई अड्डे पर दो बजे माता-पिता को इस बात की जानकारी हुई कि उनके बेटे का शव इस्लामाबाद में ही रह गया है. यह जानते ही माता-पिता फूट-फूटकर रोने लगे. हवाईअड्डे पर चीख-पूकार मच गई. गुस्से से आग बबूला परिवार ने हंगामा करते हुए एयरलाइन प्रबंधन से जवाबदेही और न्याय की मांग की.

पीआईएनागरिक उड्डयन प्राधिकरण और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश की. अपनी गलती को भी माना और बिना किसी देरी के हालात को सही करने की बात कही. वादा किया गया कि जल्द ही गलती को सुधारा जाएगा. हंगामे के बीच, एक रिश्तेदार यूसुफ कमाल ने एयरलाइन के खिलाफ जानबूझकर लापरवाही का आरोप लगाए.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This