Pakistan: खुफिया ऑपरेशन के दौरान बलूचिस्तान में चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या, सात घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: खुफिया ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि शनिवार को कुचलुक और नोहसर इलाके में खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मी कार्रवाई करने गए थे. नौ हमलावरों के मारे जाने की भी सूचना है. घायलों का उपचार क्वेटा में चल रहा है.

पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चला रहे हैं. वहीं, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में हमलावरों ने एक स्थानीय शांति समिति के चार सदस्यों की हत्या कर दी.

यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान की कुलाची तहसील में घटी. भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने शांति समिति के सदस्यों पर गोलीबारी की. इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी समूह ने नहीं ली है. हमलावरों ने समिति के एक सदस्य का अपहरण भी कर लिया.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This