Pakistan: कोयला खदान में गैस विस्फोट, 12 लोगों की मौत, PM शहबाज ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कराचीः पाकिस्तान से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया. इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारी ने बताया कि ये विस्फोट काफी शक्तिशाली था. इसके कारण कोयला खदान धंस गई और 12 लोगों की मौत हो गई.

बचाए गए आठ लोग
अधिकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना के बाद लगभग आठ लोगों को खदान से बचाया गया है. डॉन अखबार की खबर के अनुसार, यह घटना हरनाई जिले के जरदालो इलाके में हुई.

विस्फोट के समय खदान में मौजूद थे 20 लोग
रिपोर्ट में बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी बलूच के हवाले से कहा गया है कि आधी रात में मीथेन गैस विस्फोट हुआ तो उस दौरान करीब 20 लोग अंदर मौजूद थे. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो बुधवार को पूरा हुआ. बचाव दल ने 12 शव बरामद किए हैं, जबकि आठ लोगों इलाज अस्पताल में चल रहा है.

12 लोगों के शव निकाले गए खदान से
अब्दुल गनी बलूच ने कहा कि दो शवों को रात में ही खदान से बरामद किया गया और बाकी 10 शवों को बुधवार सुबह निकाला गया है. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत के खनन महानिदेशक अब्दुल्ला शाहवानी ने भी मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है.

घटना पर पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज ने निर्देश दिया है कि घायल लोगों को हर संभव इलाज उपलब्ध कराया जाए.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This

Exit mobile version