पाकिस्तान में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे थे घर, परिवार ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर जिले में बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक मुहम्मद शिरीन की गोली मारकर हत्या कर दी. शिरीन बाग दुश्केल गांव में स्थित मस्जिद में मग़रिब की नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां चला दीं. हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए.

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भाई मुहम्मद फाजिल और उनके चचेरे भाइयों अमजद तथा इलियास की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. भतीजों खुर्शीद आलम और आसिम राशिद ने बताया कि मुहम्मद शिरीन स्कूल शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. परिवार ने आरोप लगाया कि इससे पहले 24 दिसंबर 2019 को शिरीन के भतीजे सिद्दीकुल्लाह और उसकी पत्नी की भी अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी. परिवार का दावा है कि उस दोहरे हत्याकांड के जिम्मेदार लोगों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.

शिरीन की हत्या को रोका जा सकता था

परिवार का कहना है कि यदि 2019 के हत्याकांड में शामिल आरोपियों को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया होता तो शिरीन की हत्या को रोका जा सकता था. परिजनों ने पुलिस से मौजूदा हत्याकांड के आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस 72 घंटे के भीतर संदिग्धों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहती है तो वे लोअर दीर में जिला पुलिस अधिकारी और उपायुक्त के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

इसे भी पढ़ें. ओपी राजभर ने अखिलेश-राहुल पर साधा निशाना, कहा- दोनों गलतफहमी में हैं, 2027 में…

Latest News

हवाएं इतनी भयानक जो कानों के पर्दे फाड़ दे, बारिश ऐसी की फ्लैश फ्लड भी छोटी लगने लगे… 240 की स्पीड से आ रहा...

Super Typhoon In-fa: एक तूफान गुजरने के बाद अभी लोग उबरे ही थे कि 240 किमी प्रति घंटे की...

More Articles Like This