Pakistan: कुरान की बेअदबी करने वाले शख्स की हत्या, थाने में घुसकर मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात जिले में कुरान के साथ कथित तौर पर बेअदबी करने को लेकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. उसके शव को सरेआम लटका दिया. इस हिंसा में आठ लोग घायल भी हो गए.

पवित्र कुरान का अपमान करने पर गुस्साई भीड़
घटना की जानकारी देते हुए स्वात के जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के खूबसूरत स्वात जिले में कथित तौर पर पवित्र कुरान का अपमान करने पर गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और आठ लोग घायल हो गए.

थाने के बाहर जमा हो गई आक्रोशित लोगों की भीड़
स्वात के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) जाहिदुल्ला ने बताया कि पंजाब के सियालकोट जिले के एक व्यक्ति ने गुरुवार की रात स्वात की मद्यन तहसील में कथित तौर पर पवित्र कुरान के कुछ पन्ने जला दिए. संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया और मडैयन थाने लाया गया. आक्रोशित लोगों की भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई और उसे सौंपने की मांग करने लगी. पुलिस के इनकार करने पर भीड़ ने गोलीबारी शुरू कर दी और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस स्टेशन में घुसकर मारी गोली. शव को लटकाया
डीपीओ ने बताया कि इस गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मडियन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने थाने में आग लगा दी. जाहिदुल्ला ने कहा,”बाद में कुछ लोग पुलिस स्टेशन में घुस गए और संदिग्ध को गोली मार दी, उसके शव को घसीटकर मदियान अड्डा ले गए और वहां लटका दिया गया.”

मुख्यमंत्री ने घटना पर मांगी रिपोर्ट
बेअदबी की घटना को मुख्यमंत्री केपीके अली अमीन गंडापुर ने गंभीरता से लेते हुए प्रांतीय पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है. सीएम ने आईजीपी को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन कदम उठाने का निर्देश दिया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This