Pakistan: मारा गया रियासी हमले का मास्टरमाइंड अबु कताल, हाफिज सईद का था करीबी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है. वह हाफिज सईद का करीबी था और कश्मीर में कई हमलों में संलिप्त था. यह घटना शनिवार की रात 8 बजे की बताई जा रही है. कताल भारत के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था. हत्या के पीछे किसका हाथ है, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झेलम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर कताल को मौत की नींद सुला दिया. वह मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईजद का खासमखास था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुसार, अबू कताल 2002-03 में भारत आया था और यहां कश्मीर के पुंछ-राजौरी इलाके में सक्रिय रहा.

इसके अलावा 9 जून को रियासी में तीर्थयात्रियों के बस पर हुए हमले में उसकी अहम भूमिका थी. इस हमले की चार्जशीट में एनआईए ने दावा किया था कि हमले का मकसद पूरी तरह से देशभर से शिवखोड़ी व वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में खौफ पैदा करना था. यहीं नहीं, आतंकी स्थानीय लोगों में भी भय पैदा करना चाहते थे, क्योंकि बस में सवार यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे थे.

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के दिन हुआ था हमला
9 जून 2024 को हुए इस हमले में 9 यात्रियों की मौत और 41 घायल हो गए थे. जिस दिन हमला हुआ था, उसी दिन केंद्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे. एक तरफ मोदी का शपथ समारोह चल रहा था तो दूसरी तरफ आतंकियों ने बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी.

बस चालक के सिर में गोली लगने से वह नियंत्रण खो बैठा था और बस गहरी खाई में जा गिरी थी. खाई में बस गिरने के बाद भी आतंकी गोलियां बरसाते रहे. इस मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी थी.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version