Pali News: डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pali News: राजस्थान से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की आधा रात के बाद पाली के रोहट थाना क्षेत्र में स्थित गाजनगढ़ टोल नाके के पास तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो महिलाओं सहित एक एंबुलेंस चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे एंबुलेंस का चालक घायल है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

घायल मरीज को लेकर जा रहा था एंबुलेंस
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गाजनगढ़ टोल नाके के निकट रात करीब ढाई बजे उस वक्त हुआ जब पालनपुर में भर्ती घायल अशोक की स्थिति में सुधार न होने पर उसे एंबुलेंस में पालनपुर से जोधपुर लाया जा रहा था. इसी दौरान पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में गाजनगढ़ टोल नाके के पास सड़क पर अचानक आया मवेशी एंबुलेंस से टकरा गया, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद घायल को जोधपुर ले जाने के लिए बीच रास्ते में जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस मंगाई गई.

दूसरे एंबुलेंस में मरीज को शिफ्ट करने के दौरान हुआ हादसा
जोधपुर से पहुंची दूसरी एंबुलेंस में जब मरीज को शिफ्ट किया जा रहा था, इची बीच तेज गति से आ रहे एक डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी. इस हादसे में मरीज की रिश्तेदार मोहनी देवी (42) पत्नी जगराम विश्नोई, फगली देवी (45) पत्नी उदाराम विश्नोई और दोनों एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल सभी घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया. हादसे में दोनों एंबुलेंस के घायल चालकों में एक चालक की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व सड़क हादसे में जालौर के वाडानया भादवी निवासी अशोक कुमार (21 वर्ष) घायल हो गया था, जिसका इलाज पालनपुर (गुजरात) के अस्पताल में चल रहा था, जिससे मिलने मोहनी देवी और फगली देवी गई हुई थीं. अशोक की तबियत में सुधार होने पर उसे पालनपुर से जोधपुर लाने के दौरान दोनों महिलाएं भी एंबुलेंस में बैठ गईं और बीच रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया और दोनों महिलाओं की जान चली गई.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This