पंचकूलाः स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया गया स्कूल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bomb Threat Panchkula School: चंडीगढ़ से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां पंचकूला सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल को आज दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. स्कूल की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को परिसर से बाहर निकाल दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम सेक्टर-14 स्थित स्कूल पहुंची और परिसर की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की मेल आईडी पर धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ. इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. मेल की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर को खाली कराकर जांच शुरू की.

बताया जा रहा है कि पंचकूला के अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं. पुलिस सभी ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी किसने और किस उद्देश्य से भेजी है. सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर में पुलिस की मौजूदगी में जांच जारी है.

Latest News

गाजीपुर में 26 से 28 सितंबर तक लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शुभारंभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के तहत गाजीपुर शहर के लंका मैदान में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का...

More Articles Like This