पठानकोटः BSF के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पठानकोटः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है. पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया.

बताया जा रहा है कि एक शख्स पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करते हुए लगातार आगे बढ़ता गया. ऐसे में खतरे को भांपते बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को ढेर कर दिया.

बीएसएफ के मुताबिक
बीएसएफ के मुताबिक, ’26 फरवरी की सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट पर जवानों ने सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि देखी. वह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था. सतर्क जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा. ऐसे में खतरे को देखते हुए बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया. घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है. सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.’

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाक रेंजर्स के समक्ष इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा. तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This