पटियालाः पेड़ से टकराई बेकाबू कार, ठहर गई चार छात्रों के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Accident patiala: पंजाब से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. इस हादसे में राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में एक लड़की भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह हादसा पटियाला में भोर में करीब तीन बजे हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

इंडेवर कार से कही जा रहे थे छात्र
बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी चार छात्र इंडेवर कार से कही जा रहे थे. इसी दौरान यूनिवर्सिटी के बिल्कुल नजदीक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में चारों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की पहचान रीत सूद, ईशान सूद, कुशाग्र यादव और रिभु सहगल के रूप में हुई है. इनकी गाड़ी के पीछे आ रही एसयूवी में सवार दो अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि सभी छात्र यूनिवर्सिटी जा रहे थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से छात्रों के शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने के बढ़े भाव, आज फिर लुढ़की चांदी, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This