Patna Airport: पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, सुरक्षित वापस लौटा विमान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Patna Airport: बुधवार को पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान से पक्षी टकरा गया है. इस घटना के बाद विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई. विमान में कुल 175 यात्री सवार थे. ऐसे में घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई गई और विमान को वापस लौटकर पटना ले जाया गया है.

विमान में सवार थे 175 यात्री

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर ताकीद बढ़ाई गई है. इसका एक अच्छा परिणाम बुधवार को तब सामने आया, जब थोड़ी-सी गड़बड़ी को नजरअंदाज करने की जगह 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ी फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया. पटना एयरपोर्ट के रनवे के ऊपर ही विमान से एक चिड़िया टकरा गई थी. इस टक्कर के बाद विमान के दो में से एक इंजन में वाइब्रेशन महसूस हुआ. विमान चालक दल ने तत्काल इसकी सूचना दी और तुरंत फैसला लेते हुए विमान को वापस पटना में ही लैंड करा दिया गया. एयरपोर्ट के रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This