Ponzi scam cases: पोंजी घोटाला मामले में CBI की दो ठिकानों पर छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ponzi scam cases: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित दो स्थानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021 के पोंजी घोटाले मामले में छापेमारी की. यह जानकारी मामले से जुड़े अधिकारियों ने दी. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने दिसंबर 2022 में अमल भट्टाचार्य और उनकी कंपनी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. मामले में जांच जारी है. मंगलवार को सुबह शुरू हुई छापेमारी, सीबीआई की जांच का एक हिस्सा है.

जाने क्या है मामला
यूनिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जांच तब शुरू हुई, जब उसके एजेंट एक डिप्टी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे और दावा किया कि उन्हें पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में जमीन के कुछ हिस्से बेचने के नाम पर लोगों से पैसे जुटाने का काम सौंपा गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच के दिए थे आदेश
इस बीच, मामले में एजेंटों ने आरोप लगाया कि कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) या सरकारी प्राधिकरण के बिना एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी की तरह काम कर रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी मजिस्ट्रेट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए थे, जिसे बाद में पोंजी घोटाला मामलों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने मामलों पर जांच शुरू की थी.

Latest News

ट्रंप को एक और बड़ा झटका, भारत विरोधी बयानबाजी करने वाले लिंडसे ग्राहम की बहन भी हारीं चुनाव

New Delhi: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है. इस बीच कंसास...

More Articles Like This

Exit mobile version