प्राण प्रतिष्ठा: 10 हजार CCTV कैमरे करेंगे अयोध्या की निगरानी, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है. देश-विदेश के राम भक्त इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे, इसके मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है. पूरे रामनगरी में चप्पे-चप्पे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे.

स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि अयोध्या में जो कार्यक्रम है वो देश और पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है. उसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं. सीसीटीवी द्वारा भी निगरानी कराई जा रही है.

कार्यक्रम के दिन और उसके बाद आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो, इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अयोध्या में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

स्पेशल डीजी ने बताया है कि नगर की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे उपकरणों का प्रयोग किया गया है, जो अत्याधुनिक हैं और पुलिस के कार्यों में मददगार होंगे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा की योजना प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है. एक तरफ जहां सीसीटीवी कैमरा चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे, वहीं चारों तरफ से पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा.

Latest News

बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान, अब जिम्बाब्वे से होगा मुकाबला

New Delhi: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की...

More Articles Like This

Exit mobile version