प्रयागराज: राहुल-अखिलेश की सभा में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ मंच तक पहुंचे कार्यकर्ता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: प्रयागराज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में हंगामा हो गया. भारी भीड़ के बीच जनसभा में उस वक्त भगदड़ की स्थिति हो गई, जब कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए. इस दौरान कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिल रही है.

पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित थी इंडिया गठबंधन की रैली
मिली जानकारी के मुताबिक, पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सभा मुखिया अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई.

मंच पर चढ़ गए कई कार्यकर्ता
शोर-शराबा के बीच कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए. कई कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए. पुलिस उन्हें रोकने में जुट गई. धक्का-मुक्की के बीच कई कार्यकर्ता भीड़ में गिर गए. इससे कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिल रही है.

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की. इस पर जबरदस्त जोश के बीच कार्यकर्ताओं ने शांति बनाई. इसके बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने सभा को सम्बोधित किया, हालांकि, ये दोनों नेता उतनी देर तक भाषण नहीं दे पाए, जितना देर उन्हें सभा को संबधित करना था.

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This

Exit mobile version