पंजाब: गुरुद्वारे में फटा AC का कंप्रेसर, एक महिला की मौत, 10 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रूपनगरः पंजाब से दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां एक गुरुद्वारे में अचानक एसी का कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया. इस हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के रूपनगर के गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण में मंगलवार को अचानक तेज धमाके के साथ एसी का कंप्रेसर फट गया. हादसे के बाद वहां शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई.

दो महिलाओं की हालत नाजुक

इस हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए. तत्काल सभी घायलों को परमार अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

यह दुर्घटना गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख बाबा खुशहाल सिंह के श्रद्धांजलि समागम के दौरान हुई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. एसी में विस्फोट कैसे हुआ, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

Fuel Excise Duty: सरकार ने बदली पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात शुल्क की दरें, जानिए क्या होगा असर

1 जुलाई 2026 से सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (ATF) के निर्यात पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी की नई दरें लागू कर दी हैं. जानिए किन ईंधनों पर ड्यूटी बढ़ी, किन पर घटी और इसका आम लोगों पर क्या असर होगा.

More Articles Like This