पंजाबः अमृतसर पुलिस ने सात तस्करों को दबोचा, 100 करोड़ की हेरोइन और 14 पिस्टल बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Crime: अमृतसर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उसने अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क का राजफाश करते हुए सात आरोपितों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 नई पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद की है.

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कीमत हो सकती है. शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के विदेश में बैठे एक हैंडलर से जुड़े होने की बात सामने आई है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे. आरोप है कि वह संगठित नेटवर्क के जरिए अवैध हथियारों का सामान मंगवाता था और उसे आगे अपराधियों तक पहुंचाता था. पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और हथियारों व नशे की सप्लाई से जुड़े संपर्कों का पता लगाने में जुटी है.

दो थानों में केस दर्ज

थाना घरिंडा और थाना कत्थूनंगल में इस मामले में केस दर्ज किए गए हैं. पुलिस बरामद हथियारों और हेरोइन के स्रोत का पता लगाने के साथ यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के तार किन अन्य तस्करों और आपराधिक गिरोहों से जुड़े हैं.

पंजाब पुलिस के अनुसार, राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी, नशे के कारोबार और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 28 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version