Punjab: BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, थैली में मिला ये सामान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारत की तरफ घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया. घुसपैठिए ने रात के अंधेरे का फायदा उठाना चाह था, लेकिन बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी देने के बाद ढेर कर दिया. बीएसएफ ने सोमवार की देर रात फाजिल्का/फिरोजपुर बॉर्डर पर यह कार्रवाई की है.

ललकारे पर भी बढ़ने लगा भारतीय सीमा की ओर
बताया गया है कि रात लगभग 11.30 बजे बीओपी सादकी के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की थी. ड्यूटी पर तैनात संतरी ने उसे ललकारा, लेकिन पाक नागरिक आक्रामक मुद्रा में आगे बढ़ता रहा. ललकारे जाने पर वह फिर से भारतीय सीमा की ओर बढ़ने लगा. इस पर जवाब में संतरी ने बदमाश पर गोली चला दी.

जब सुबह की पहली रोशनी में उस जगह की तलाशी ली गई तो घटनास्थल से 25 से 27 वर्ष के बीच के एक युवक का शव मिला. शव की तलाशी के दौरान जेब से एक थैली मिली. थैली में सिगरेट, लाइटर और ईयरफोन था.

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This

Exit mobile version