पंजाब: बॉर्डर पर BSF ने एक पाकिस्तानी स्मगलर को किया ढेर, संदिग्ध चीजें बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तरनतारन: पाकिस्तान की तरफ से स्मगलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. ड्रोन और दूसरे तरीकों से हेरोइन स्मगलिंग की तस्करी की जा रही है. सोमवार की देर रात खेमकरण के बॉर्डर इलाके में बॉर्डर पोस्ट कालिया और नूर वाला के बीच BSF की 142 बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है. जवानों ने नेशनल बॉर्डर पार कर कंटीली तार के पास आकर हेरोइन स्मगल करने की कोशिश कर रहे एक अज्ञात पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी.

शव के पास से कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं, जबकि फायरिंग में कुछ और पाकिस्तानी स्मगलर फरार बताए जा रहे हैं. फिलहाल, संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने केस दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पट्टी के सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवा दिया है. BSF और पुलिस जांच में जुटी है. मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही इसी जगह के पास एक पाकिस्तानी नौजवान को हेरोइन के साथ पकड़ा गया था.

बॉर्डर सूत्रों के अनुसार, बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट की घटनाएं बढ़ गई हैं और अक्सर बॉर्डर पार से पाकिस्तानी तस्कर गेहूं की फसल से पहले ज्यादा से ज्यादा हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश करते हैं.

मालूम हो कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश होती रहती है. पाकिस्तानी स्मगलर और आतंकी बॉर्डर पर छिप-छिपाकर घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन भारतीय जवानों की मुस्तैदी की वजह से अधिकतर मामलों में पाकिस्तानी आतंकियों की चालें कामयाब नहीं होती और बॉर्डर पर ही उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version