Punjab Crime: अमृतसर पुलिस ने आठ तस्करों को दबोचा, 15 पिस्टल और 15 मैगजीन बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस हाथ बड़ी सफलता लगी है. उसने हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को विभिन्न मामलों में अरेस्ट किया है. उनके पास के कई पिस्टल बरामद किया है.

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पंद्रह पिस्तौल, पंद्रह मैगजीन, पंद्रह कारतूस और दो कारें बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया हैं. सीपी हरमनबीर सिंह गिल ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान गौतम, मनवीर सिंह, जसकरणदीप सिंह, सतनाम सिंह, भल्ला सिंह, सिमरनजीत सिंह, अभी उर्फ बाबा और एक नाबालिग के रूप में बताई है.

सीपी ने बताया कि उक्त आरोपितों के पाक तस्करों के साथ रिश्ते हैं और ड्रोन के जरिए अलग अलग जगहों पर आरोपितों ने हथियारों की खेप डिलीवर करवाई थी.

अब यह सभी अलग-अलग जगहों पर हथियार ठिकाने लगाने के लिए निकले थे. पुलिस ने सूचना के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version