Punjab: सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार की देर रात कोटकपूरा के नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के पास टाटा एस और ट्राले में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

धार्मिक स्थल से माथा टेक लौट रहे थे लोग
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को कोटकपूरा व फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल कराया. बताया जा रहा है दुर्घटना के शिकार हुए सभी लोग मुक्तसर के गांव मराड कलां के रहने वाले हैं और बाघा पुराना के गांव निगाहा में धार्मिक स्थल से माथा टेकने के बाद टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पंजगराई खुर्द के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने उनका वाहन टकरा गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This