Punjab: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, दो संदिग्ध पुलिस के फंदे में, IED बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Terror Plot: पंजाब पुलिस ने एक बड़े आतंकी षड्यंत्र को असफल कर दिया है. पुलिस ने मोहाली से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से IED बरामद किया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक आतंकी संचालक के संपर्क में थे और सार्वजनिक महत्व के एक महत्वपूर्ण ढांचे को निशाना बनाने की साजिश पर काम कर रहे थे.

डीजीपी पंजाब गौरव यादव के मुताबिक

डीजीपी पंजाब गौरव यादव की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आरोपियों के गिरफ्तार किया गया. कब्जे से एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (IED) बरामद किया गया.

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान या ढांचे को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता था. बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है.

राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को पकड़ा. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों को विस्फोटक सामग्री कहां से मिली, उन्हें निर्देश कौन दे रहा था और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं.

फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ से नेटवर्क के अन्य सदस्यों, संचालकों और साजिश के पूरे तंत्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

Latest News

सिक्किम टनल हादसाः अब तक 20 मजदूरों की मौत, अन्य को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम में हुए बीते दिनों हुए टनल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अन्य को...

More Articles Like This

Exit mobile version