Punjab: स्कूल बस में लगी आग, भरा धुआं, सवार थे 35 बच्चे, मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया. बीबीवाला रोड पर एक स्कूली बस में सवार बच्चों में उस समय चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब आग लगने से बस में धुआं भर गया. चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बस को रोक दिया. इसके बाद बच्चों को बाहर निकाला गया.

चालक ने दिया सूझबूझ का परिचय, रोकी बस

जानकारी के अनुसार, 35 बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल की बस में अचानक इंजन से धुआं निकलने लगे. कुछ ही मिनट में आग लग गई और बस में धुआं भरने लगा. चालक बब्बू ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वैन सड़क किनारे रोक दिया और बच्चों को पीछे की ओर जाने को कहा.

बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकालते हुए स्थानीय लोग व ड्राइवर।धुआं भरने की वजह से तोड़ने पड़े शीशे

वैन रुकते ही आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते धुआं वैन के अंदर भर गया. हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकालने के लिए मोर्चा संभाल लिया. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत मेहता और उनकी टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकालने में जुट गए. धुआं इतना ज्यादा था कि बच्चों को बाहर निकालने में मुश्किल आ रही थी. इस पर लोगों ने बस के शीशे तक तोड़ दिए, ताकि अंदर भरा धुआं बाहर निकल सके. चालक ने भी अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आसपास के दुकानदार भी तुरंत अपने अग्निशमन सिलेंडर लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद की.

बच्चों को सुरक्षित देख अभिभावकों ने ली राहत की सांस

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ. जानकारी होने पर बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए. बच्चों को सुरक्षित देख राहत की सांस ली.

पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने बताया

पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं. वहीं चालक बब्बू के अनुसार, इंजन से धुआं निकलते ही उसने बिना समय गंवाए वैन रोककर बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया था. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है.पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Latest News

क्‍या मोटापा कम करने वाली दवाओं से कमजोर हो रहे बाल और नाखुन, र‍िसर्च में बड़ा खुलासा

Weight-Loss Drugs: अक्‍टूबर 2025 से भारत में मोटापे को कम करने वाली दवाओं की ब‍िक्री शुरू हुई, लेकिन ब‍िक्री...

More Articles Like This