Punjab: श्री हरिमंदिर साहिब को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, अर्धसैनिक बल तैनात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंजाबः अमृतसर में स्थित श्री हरिमंदिर साहिब को तीन दिन में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बुधवार को धमकी वाला ईमेल आया है. लगातार तीसरे दिन ऐसी धमकी आई है. यह ईमेल एसजीपीसी के प्रबंधकों को भेजा गया है. जिसके बाद श्री हरिमंदिर साहिब परिसर और उसके आसपास पुलिस की ओर से सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई हैं.

श्री हरिमंदिर साहिब को आने-जाने वाले हर एक रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और लोगों पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा संदिग्ध लोगों के सामान आदि की भी जांच-पड़ताल की जा रही है.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने कहा

जानकारी के अनुसार, एसजीपीसी को बुधवार को फिर से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा हुआ था कि आसपास की पाइपों में आरडीएक्स भर दिया गया है और इसी के साथ धमाके किए जाएंगे. वहीं, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. साइबर सेल की ओर से ईमेल की जांच की जा रही है. जल्द ही इन शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

Lakhisarai Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में अशोक धाम मंदिर में दर्दनाक घटना हुई है. आज सावन सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version