Punjab: महिला तस्कर फंदे में, 4.5 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से लाई थी नशे की खेप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब में नशा तस्करी के काम में महिलाएं भी शामिल हैं. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के हत्थे एक महिला तस्कर चढ़ी. पुलिस ने आरोपी गोल्डन एवेन्यू, हरगोबिंदपुरा, छेहर्टा निवासी कंवलजीत कौर उर्फ मासी के कब्जे से 4.580 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया. बताया जा रहा है कि कंवलजीत कौर सीमा पार (पाकिस्तान) से नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ी है.

इस संबंध में पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर अमृतसर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस टीमों को सूचना मिली थी कि आरोपी नशा तस्कर कंवलजीत कौर ने सीमा पार से नशे की खेप लाई है. यह खेप उसके पास है. इस सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी सिटी-2 अभिमन्यु राणा और एसीपी वेस्ट स्वर्णजीत सिंह की देख-रेख में छेहर्टा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीमों ने नशा तस्कर महिला को पकड़ने के लिए ट्रैप लगा दबोच लिया.

पुलिस आयुक्त ढिल्लों ने बताया कि आरोपी कंवलजीत कौर और उनके दामाद, जुगराज सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू हरगोबिंदपुरा छेहर्टा पाकिस्तान के कई ड्रग तस्करों के संपर्क में थे. दोनों लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ड्रग्स के कंसाइनमेंट्स को लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था. मामले में आगे की कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसे बरतनी होगी सावधानी, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 05 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This