राहुल गांधी को इस केस में मिली राहत, बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी को एक और खुशी मिली है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा द्वारा दायर मानहानि मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत से राहत मिली है. अदालत ने राहुल गांधी को जमानत दे दी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक विशेष अदालत ने भाजपा की कर्नाटक इकाई द्वारा मुख्यधारा के समाचार पत्रों में ‘अपमानजनक’ विज्ञापन जारी करने के लिए दायर एक मामले के संबंध में जमानत दी. अदालत ने एक जून को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को मानहानि के मामले में पेश होने के बाद जमानत दे दी थी.

जज के. एन. शिवकुमार ने गांधी को 7 जून को बिना किसी चूक के अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. सुबह-सुबह राहुल गांधी को मामले की सुनवाई के लिए बेंगलुरु जाते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया. भाजपा की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन और 2023 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा ‘झूठे प्रचार’ ने भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाया है. यह मामला कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी), सीएम सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया गया था.

कर्नाटक कांग्रेस ने पहले घोषणा की थी कि राहुल सुबह 10.30 बजे शहर की सिविल अदालत में पेश होंगे. इसके बाद वह सुबह 11.30 बजे क्वींस रोड स्थित भारत जोड़ो भवन में राज्य से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों और पराजित उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version