Raigarh: रफ्तार की मार, सड़क पर पलटी बाइक, तीन युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raigarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा निवासी बाइक सवार तीन लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने घरघोड़ा जा रहे थे. बाइक सवार गोसाईडीह अंगेकेला मोड़ के पास पहुंचे थे कि रफ्तार तेज होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.

गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीसरे घायल को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए बाइक सवार ग्राम मधुबन थाना कोतबा क्षेत्र के थे.

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This

Exit mobile version