हरियाणा में बारिश बनी काल: गिरी मकान की छत, मलबे में दबे पति-पत्नी, हुई मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है. यहां बारिश एक दंपती के लिए काल बन गई. लगातार बारिश की वजह से मकान की छत गिर गई. मलबे में दबक पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. यह दुर्घटना जिले के लाडवा कस्बे के गांव बडोंदी में हुई.

सुबह चाय लेकर बेटा गया को हुई हादसे की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, करनैल सिंह और उनकी पत्नी जसिवंद्र कौर खेत के पास बने बाड़े में सोया करते थे. रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दंपति का बेटा अपने माता-पिता के लिए चाय लेकर कमरे में पहुंचा तो वहां का मंजर देख उसके होश उड़ गए. पूरी छत जमीन पर गिरी हुई थी और माता-पिता मलबे के नीचे दबे हुए थे. यह देख बेटे के शोर मचाया. आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

हादसे में इनकी हुई मौत

लोगों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू कर दिया. हथौड़े और कटर की मदद से कंक्रीट के लेंटर को काटने में जुट गए. इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करनैल सिंह (50 वर्ष) और जसविंद्र कौर (45 वर्ष) को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे.

बारिश से दीवार धंसने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि जिस कमरे में दंपति सो रहे थे, उसकी पिछली दीवार सीधे खेत की तरफ थी. लगातार बारिश की वजह से मिट्टी कमजोर हो गई और दीवार नीचे धंस गई. दीवार गिरते ही उसके ऊपर टिका 15 बाय 15 फुट का पूरी छत भी भरभराकर नीचे आ गई, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

मजबूत निजी खपत से भारत में अर्थव्यवस्था को मिल रही रफ्तार: RBI गवर्नर

RBI Governor Statement: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. निजी खपत, निवेश, सर्विस सेक्टर और निर्यात में सुधार से देश की विकास रफ्तार को मजबूती मिल रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version